Auraiya Nikay Chunav: कड़ी निगरानी में सात निकायों की मतगणना शुरू, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मारपीट
Auraiya News: जिले में कड़ी निगरानी में सात निकायों की मतगणना शुरू हो चुकी है और 10 बजे से परिणाम आने लगेगा। इस बीच भाजपा प्रत्याशी मधु पांडेय और निर्दलीय प्रत्याशी राजन तिवारी के बीच काउंटिंग के दौरान झड़प हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया निकाय चुनाव में किस्मत अजमाने वाले अध्यक्ष पद के 80 प्रत्याशियों और 526 सभसदों के भाग्य का फैसला आज होगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। पहले डॉक पतपत्रों की गिनती होने कराई जा रही है। पहले राउंड का परिणाम 10 बजे तक आ जाएगा।
अध्यक्ष पद के लिए 124 व सभासद के 124 टेबलों का प्रयोग किया ज रहा है। अधिकतम पांच राउंड में मतगणना होगी। सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मतगणना के दौरान लोग तलाशी लेकर भेजे जा रहे है। केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्र नहीं होने दी जा रही है।।
इन स्थानों पर होगी मतगणना
- नगर पालिका परिषद औरैया की तिलक इंटर कॉलेज, औरैया।
- नगर पंचायत फफूंद व दिबियापुर की चौधरी विशंभर सिंह बालिका इंटर कॉलेज, औरैया।
- नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल व अटसू की जनता इंटर कॉलेज, अजीतमल।
- नगर पंचायत बिधूना व अछल्दा की गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, बिधूना।
भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मारपीट
औरैया नगर पालिका के बदनपुर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी मधु पांडेय और निर्दलीय प्रत्याशी राजन तिवारी के बीच काउंटिंग के दौरान झड़प हो गई है। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष घायल हो गए हैं।