फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya News: Video of student locked in school toilet for 19 hours goes viral

Auraiya News: स्कूल के शौचालय में 19 घंटे बंद रहे छात्र का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Mon, 15 Aug 2022 03:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Aug 2022 03:17 PM IST
सार

यूपी के औरैया में स्टाफ की लापरवाही के चलते कक्षा 6 का छात्र 19 घंटे तक स्कूल के शौचालय में बंद रहा। वह बाहर तब निकल सका जब सुबह स्कूल खुला।

विज्ञापन
Auraiya News: Video of student locked in school toilet for 19 hours goes viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव पिपरौली शिव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में पांच अगस्त की दोपहर कक्षा छह के एक दलित छात्र को शौचालय में बंद कर अध्यापक घर चले गए। जिसके बाद परिजन सारी रात छात्र को खोजते रहे। दूसरे दिन सुबह विद्यालय खुलने पर जब अध्यापकों ने शौचालय का ताला खोला तो छात्र ने वहां से भागकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजन गांव वालों के डर से इस घटना को छिपाए रहे। घटना के नौ दिन बाद सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर पीड़ित परिजनों से मिलकर शिकायती पत्र लिया। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो के आधार पर गांव पिपरौली शिव निवासी कक्षा छह का एक छात्र है, जो कि गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में पढ़ता है। पांच अगस्त की दोपहर लगभग दो बजे वह विद्यालय के शौचालय में शौच क्रिया के लिए गया हुआ था। तभी विद्यालय बंद करने के समय विद्यालय की एक महिला अध्यापक ने विद्यालय में ताला लगाने के साथ ही शौचालयों में भी ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी अध्यापक अपने-अपने घर चले गए। देर शाम तक बेटे के घर न पहुंचने पर परिजन उसकी खोज में आसपास के गांव व मोहल्लों में ढूंढते रहे। सारी रात बेटे के न मिलने पर पिता मायूस होकर घर लौट गया। दूसरे दिन सुबह जब विद्यालय का ताला खुला और लगभग नौ बजे शौचालय का ताला खोला गया। तभी अंदर से निकलकर छात्र भागता हुआ अपने घर पहुंचा और सारी घटना की जानकारी परिजनों को दी।

बावजूद इसके ग्रामीणों के डर से परिजन मामले को दबाए रहे। रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सीओ बिधूना ने पीड़ित परिजनों से उनके घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली साथ ही तहरीर लेकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सीओ बिधूना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed