{"_id":"63848eed19ebdf4de3637903","slug":"auraiya-murder-of-farmer-who-went-to-buy-diesel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: डीजल लेने गए किसान की हत्या, बंबा की पटरी पर मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: डीजल लेने गए किसान की हत्या, बंबा की पटरी पर मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 28 Nov 2022 04:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Nov 2022 04:35 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में किसान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के दूल्हाराय का पुरवा के पास खेतों में किसान का शव मिला। मृतक कुठर्रा में बाइक से डीजल लेने गया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने गांव के तीन लोगों के विरुद्ध पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कुठर्रा निवासी राजाराम के 38 वर्षीय पुत्र राजकुमार उर्फ छुन्नू का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के पिता ने पुरानी रंजिश में बेटे की हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। मृतक के गले में गमछे का फंदा लगा था और माथे पर चोट का निशान था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ अजीतमल व प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडेय ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सुरेन्द्र नाथ यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर गांव के नरेश चन्द्र व उनके दो पुत्र धर्मेंद्र उर्फ डीपी और गुलशन के खिलाफ बेटे की हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन