फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Mother and child died after hit by train woman was two months pregnant GRP engaged in investigation

UP: ट्रेन की चपेट में आकर मां व मासूम की मौत, दो माह की गर्भवती थी महिला, जांच में जुटी जीआरपी…ये है आशंका

Thu, 16 Oct 2025 10:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Oct 2025 10:46 AM IST
सार

Auraiya News: दिबियापुर में बुधवार देर रात पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला और उसके बेटे की अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला दो माह की गर्भवती थी। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Auraiya Mother and child died after hit by train woman was two months pregnant GRP engaged in investigation
घर के बाहर मौजूद परिजन और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर कस्बा निवासी एक महिला व उसका मासूम बेटा देर रात करीब 12 बजे अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर जीआरपी मौके पर पहुंची। दोनों शवों को ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां-बेटे घटनास्थल पर कैसे पहुंचे पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कस्बा के मोहल्ला संत रविदास नगर निवासी अनिल फफूंद रेलवे स्टेशन के थाने की तरफ फल की दुकान किए है। बुधवार रात रोजाना की तरह बुधवार रात आठ बजे उसकी पत्नी पूजा (28) अपने पांच वर्षीय बेटे दीपक के साथ पति को खाना देने पहुंची। वहां मौजूद ससुर, ननद आदि परिजन से पांच रुपये बेटे के इलाज के लिए मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा
रुपये मिलने के बाद वह रेलवे फुटओवर ब्रिज से न जाकर गली से होते हुए ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन पार कर डॉक्टर के पास पहुंची। रात करीब साढ़े 11 बजे वहां से वापस जाते समय रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी दिल्ली की तरफ से आई अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। दूसरी तरफ पति ने हादसे को देख मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन

मायका पक्ष प्रेम विवाह के खिलाफ था
इसके बाद पत्नी व बेटे के शव को सीने से लगा लिया। पिता रामस्नेही ने बताया कि बेटे ने पूजा के साथ प्रेम विवाह किया है। तीन माह पहले ही वह घर पर आई थी। पांच वर्षीय बेटा पहले पति का है। पूजा का मायके जनपद कानपुर देहात थाना रूरा के गांव सिठमरा में है। मायका पक्ष इस प्रेम विवाह के खिलाफ था। पूजा व अनिल औरैया में मिले थे।



दो माह की गर्भवती थी महिला
परिजनों का कहना है कि पूजा दो माह की गर्भवती थी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि खाने देने के बाद पूजा घर पहुंची थी। पीछे से पति भी पहुंच गया। जिसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पत्नी अपने बच्चे को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी। फफूंद रेलवे स्टेशन जीआरपी प्रभारी सोहिल राज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed