{"_id":"61dedc5c18f45c19d51f4603","slug":"auraiya-mla-vinay-shakya-met-in-etawah-daughter-sought-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: विधायक विनय शाक्य इटावा में मिले, बेटी ने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: विधायक विनय शाक्य इटावा में मिले, बेटी ने मांगी सुरक्षा
Wed, 12 Jan 2022 07:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Jan 2022 07:26 PM IST
सार
बिधूना विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो के बाद परिवार के दो भागों में बंटने की स्थितियां नजर आने लगीं हैं। उसने अपने और भाई सिद्धार्थ शाक्य को खतरा बताया है।
विज्ञापन
भाई देवेश शाक्य के साथ गले में माला डाले विधायक विनय शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया में बिधूना विधायक के लापता होने के अटकलों पर विधायक के भाई और पुलिस अधिकारियों ने विराम लगा दिया है। विधायक के भाई देवेश शाक्य ने विधायक व मां के साथ इटावा में होने की जानकारी दी है। इधर बेटी ने अपनी और भाई की जान को खतरा बता कर पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जिस पर सीओ बिधूना ने खतरा बताते हुए एसपी को अवगत कराया है। बिधूना विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य द्वारा वायरल किए गए वीडियो के बाद से राजनीतिक गलियारे में हड़कंम मचा हुआ है। बेटी ने चाचा देवेश शाक्य और दादी द्रोपती पर पिता को बिना बताए ले जाने के आरोप लगाए थे।
साथ ही उनको खतरा भी बताया था। इधर बुधवार को विधायक के भाई देवेश शाक्य ने विधायक और मां के साथ इटावा के शांति नगर स्थित आवास में होने की बात कही है। उन्होंने वायरल वीडियो के पीछे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हाथ होने की बात कही है।
विज्ञापन
कहा कि बिधूना की राजनीति में उनसे ज्यादा किसी का अस्तित्व नहीं है। उन्होंने बताया कि विधायक भाई उनके साथ पूरी तरह सुरक्षित है। कहा कि पर्दे के पीछे से जिन लोगों ने विधायक विनय शाक्य की बेटी के मुख से वीडियो में कहलवाया है। उन्हें यह भय था कि कहीं देवेश शाक्य का टिकट हो गया तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी।

कहा कि विनय शाक्य स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ रहेंगे। देवेश शाक्य ने कहा कि बिधूना में हमसे ज्यादा मजबूत कंडीडेट कहां मिलेगा। कहा कि दूसरा जिताऊ आदमी कौन है। सर्वे में भी मैं सबसे टॉप पर रहा हूं। जब मेरे को विरोधी किसी तरह से परास्त नहीं कर पाए तो उन्होंने परिवार का सहारा लेकर इस तरह का काम किया। मैं मैदान में हूं और रहूंगा।
स्वयं को पिता की राजनीति का उत्तराधिकारी बता रिया ने मांगी सुरक्षा
बिधूना विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो के बाद परिवार के दो भागों में बंटने की स्थितियां नजर आने लगीं हैं। उसने अपने और भाई सिद्धार्थ शाक्य को खतरा बताया है। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर विधायक की पुत्री रिया शाक्य व पुत्र सिद्धार्थ शाक्य द्वारा सुरक्षा की मांग किए जाने का पत्र वायरल किया है।

वायरल पत्र में रिया द्वारा अपने पिता का उत्तराधिकारी मानते हुए राजनीति की तरफ कदम बढ़ाने से परिवार में गतिरोध की स्थिति उत्पन्न होने की बात कही है। साथ ही रिया ने खुद अपनी व भाई सिद्धार्थ की जान माल को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। ऐसे में यह बात भी स्पष्ट हो रही है कि वायरल वीडियो में रिया ने अपने चाचा व दादी पर पिता विनय शाक्य को जबरन कहीं ले जाने का आरोप लगाया था। जिसमें रिया को अपने चाचा व दादी से ही जान का खतरा महसूस होने लगा है।
एसपी ने बताया कि सीओ का पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलते ही पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि जरूरी समझा गया तो सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।- अभिषेक वर्मा,एसपी