फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Minor Misdeed victim commits suicide by hanging herself

Auraiya: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने फंदा लगाकर दी जान, घटना के समय छत पर सो रहे थे परिजन

Tue, 21 May 2024 07:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 May 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Minor Misdeed victim commits suicide by hanging herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने रविवार रात घर में गेट पर लगे रोशनदान से साड़ी से गले में फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पिता ने गांव के दो युवकों पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसका मामला कोर्ट में चल रहा था।
विज्ञापन


बेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग (17) रविवार रात अपने परिजनों के साथ घर की छत पर सो रही थी। पिता खेत पर भूसा भरने गए थे। तभी देर रात किसी समय उसने घर के गेट के रोशनदान से साड़ी से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो फंदे पर किशोरी को लटका देख चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को जुलाई 2022 में गांव निवासी सोनम व रंजीत बहला-फुसलाकर ले गए थे।
विज्ञापन

जिस पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना की गई थी। वहीं पुलिस ने 366 व 363 के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले में कोई सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले में रिइंवेस्टीगेशन का आदेश दिया था। आरोप है कि इस बीच विपक्षियों की ओर से बेटी को कई बार धमकाया गया। क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। इसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। परिजनों से अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायती पत्र मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed