फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Married woman dies under suspicious circumstances brother alleges sister was poisoned to death

Auraiya: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, भाई का आरोप- 'बहन को जहर देकर मारा गया', जांच में जुटी पुलिस

Sun, 01 Mar 2026 03:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 01 Mar 2026 03:24 PM IST
सार

Auraiya News: अजनपुर में विवाहिता की जहर खाने से संदिग्ध मौत हो गई। भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Auraiya Married woman dies under suspicious circumstances brother alleges sister was poisoned to death
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिकी जांच में महिला के जहर खाने की बात सामने आई है। घटना के बाद भाई ने ससुरालियों पर प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

गांव अजनपुर निवासी विपिन कुमार की पत्नी अलका की 27 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ससुरालीजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उपचार के बाद उसे डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। शनिवार रात उसकी कानपुर में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मृतका के मायके गांव जनेतपुर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अलका के भाई आशीष पुत्र बलवंत सिंह राजपूत ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया। आशीष का आरोप है कि बहन की शादी सात साल पहले हुई थी। उसने ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। भाई ने बताया कि बहन ने खुदकुशी नहीं की, उसे जहर देकर मारा गया है। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में जहर खाने से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। मायके पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed