{"_id":"5eb43b793b3acc06e1173de5","slug":"auraiya-leader-of-psp-arrived-to-threaten-the-father-of-the-deceased-after-death-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में मौत के बाद मृतक के पिता को धमकाने पहुंचे प्रसपा के जिलाध्यक्ष, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में मौत के बाद मृतक के पिता को धमकाने पहुंचे प्रसपा के जिलाध्यक्ष, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
Fri, 08 May 2020 12:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
औरैया के दिबियापुर में बुधवार की रात फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर कार की टक्कर से घायल युवक की मौत के मामले में प्रसपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने मृतक के पिता को धमकाया। मृतक के पिता ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामअवतार पुत्र रामबाबू निवासी मुहल्ला तिवारियान फफूंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पुत्र शेखर अग्निहोत्री की दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके संबंध में वो प्रार्थना पत्र लिख रहे थे।
इस बीच बाबी यादव पुत्र मानसिंह निवासी इंदिरानगर दिबियापुर एवं उसका साथी योगेंद्र (कल्लू यादव) निवासी जुआ फफूंद केएमसी अस्पताल में आए और पत्र की फोटो खींचने लगे। जब विरोध किया तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अपना प्रार्थना पत्र वापस ले लो। यदि प्रार्थना पत्र दिया तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।
योगेंद्र उर्फ कल्लू यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। दिबियापुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, पिता रामअवतार की तहरीर पर दूसरी रिपोर्ट में कार चालक के खिलाफ बेटे शेखर (पंकज) की बाइक में लापरवाही पूर्वक पीछे से टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
दुर्घटना में पुत्र शेखर की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार पकड़ ली गई है। जबकि धमकाने पर कल्लू यादव एवं अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इधर प्रसपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र कल्लू यादव ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।