फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Kawadias clashed with police when they were stopped from pelting stones on truck

Auraiya: ट्रक पर पथराव करने से रोकने पर पुलिस से भिड़े कावड़िए, हाईवे पर लगा जाम

Mon, 28 Jul 2025 12:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Jul 2025 12:53 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Kawadias clashed with police when they were stopped from pelting stones on truck
कांवड़िए को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

डीसीएम से कांवड़ लेकर जाते समय कानपुर-इटावा हाईवे पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। आक्रोशित कांवड़िए ट्रक पर पथराव कर क्षतिग्रस्त करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह कोतवाल व सीओ से भिड़ गए। यह देख फोर्स ने धक्का देकर उन्हें हटाने का प्रयास किया। इसपर वह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। कार्रवाई का आश्वासन देकर अधिकारी ने उन्हें शांत करा दिया। टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


सावन के तीसरे सोमवार को जनपद जालौन से कुछ लोग यमुना पुल बंद होने के कारण डीसीएम से कांवड़ लेकर बुंदेलखंड होते हुए गांव खानपुर स्थित देवकली मंदिर जा रहे थे। कानपुर-इटावा हाईवे पर मंडी समिति के पास कांवड़ ले जा रहे डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी। आक्रोशित भीड़ ट्रक में तोड़फोड़ करने लगी। देखते ही देखते हाईवे जाम कर दिया। जानकारी पर कोतवाली राजकुमार सिंह, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


तोड़फोड़ कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। गुस्साए कांवड़िए पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी बीच सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। कांवड़ियों से बात की। उन्होंने हाईवे से हटने को कहा। इसपर कांवड़िए सीओ से कहासुनी करते हुए उनकी तरफ बढ़ने लगे। मौजूद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें पीछे हटाया। तभी कावंड़िए पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। सीओ के कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद कांवड़िए शांत हो गए। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed