फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Jewellery worth 20 lakhs including cash stolen from former SP district president's house

Auraiya: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के घर से नकदी समेत 20 लाख कीमत के जेवरात चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 20 Aug 2024 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Aug 2024 10:50 PM IST
सार

Auraiya News: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के घर से नकदी समेत 20 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस चार घंटे तक पूछताछ और छानबीन करती रही।

विज्ञापन
Auraiya: Jewellery worth 20 lakhs including cash stolen from former SP district president's house
पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के घर से चोरी का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं शिक्षक के घर से चोरों ने हजारों की नकदी समेत लगभग 20 लाख कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह घरवालों को चोरी होने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार घंटे छानबीन करने के साथ ही पूछताछ की। चोरी की बड़ी घटना के चलते फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मामला सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले शहर के मोहल्ला तिलक नगर का है।
विज्ञापन


तिलक नगर निवासी राजेश सिंह कुशवाहा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर रहे चुके हैं। साथ ही शिक्षक भी हैं। वह छोटे भाई अशोक सिंह व अन्य परिजनों के साथ तिलकनगर स्थित आवास में रहते हैं। सोमवार रात परिवार के सभी लोग पहली मंजिल पर बने कमरों में एसी में सो रहे थे। देर रात चोर मकान के निचले हिस्से स्थित अशोक सिंह के एक कमरे से लगभग 15 हजार रुपये की नगदी के अलावा सोने व चांदी के जेवरातों से भरा बैग चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह अशोक की पत्नी के जागने पर हुई।
विज्ञापन

नींद खुलने के बाद जैसे ही वह कमरे के अंदर पहुंचीं तो सामने अलमारी खुली पड़ी थी, कमरे में सामान बिखरा देख उन्होंने शोर मचाया। शोरगुल सुनकर घर में मौजूद लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे। जहां उन्हें सारा सामान बिखरा देख चोरी होने की जानकारी हुई। इस पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर सीओ सिटी महेंद्र प्रताप, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज हेमंत चौधरी के साथ चार घंटे तक छानबीन की। साथ ही परिजनों से पूछताछ की। मामला काफी पेचीदा नजर आने पर पुलिस अधिकारियों को मौके पर फोरेंसिक टीम बुलानी पड़ी। टीम ने कई स्थानों पर साक्ष्य जुटाए।

पीड़ित राजेश सिंह ने बताया कि चोर घर से नकदी व आभूषण समेत लगभग 15 से 20 लाख रुपये का माल पार कर ले गए हैं। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला कि बाहर निकलने के सभी रास्ते सुबह के समय अंदर से बंद थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया कि पूरे मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ने मामले के जल्द खुलासे के लिए दो टीमें गठित की हैं। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed