{"_id":"677424344e2dc4db080a7882","slug":"auraiya-is-the-coldest-among-the-districts-around-kanpur-an-elderly-man-died-of-cold-in-mahoba-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कानपुर के आसपास जिलों में औरैया सबसे ठंडा, महोबा में ठंड से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कानपुर के आसपास जिलों में औरैया सबसे ठंडा, महोबा में ठंड से बुजुर्ग की मौत
Tue, 31 Dec 2024 10:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:35 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर के आसपास के जिलों में औरैया सबसे ठंडा रहा। औरैया में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं महोबा में ठंड से बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते बुंदेलखंड व सेंट्रल यूपी के जिलों में ठंड के तेवर पांचवें दिन भी तल्ख रहे। मंगलवार को औरैया सबसे सर्द रहा, यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कानपुर के आसपास सात जिलों में पारा लुढ़क कर सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया। महोबा में ठंड की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अचेत होकर सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, इटावा, फर्रुखाबाद और उन्नाव में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। चित्रकूट कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि पूर्वी हवाएं गलन बढ़ा रही हैं। बुधवार से तापमान में और गिरावट आएगी। जालौन में मौसम विशेषज्ञ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि दो से तीन दिनों तक ऐसी ही गलन भरी सर्दी पड़ने का अनुमान है। कानपुर देहात में धुंध और बादलों के छाए रहने से धूप नहीं निकली। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहा तो तिलहन, राई-सरसों की फसलों को नुकसान हो जाएगा। आलू की फसल में भी झुलसा रोग लग जाएगा।
विज्ञापन
कानपुर में दिन का अधिकतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 2.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही नमी के कारण बादल छाए रहने के आसार हैं। कोहरा भी बना रहेगा।
विज्ञापन