Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Intensive Checking at Kannauj Border Action Against Those Riding Bikes Under the Influence of Alcohol

Auraiya: कन्नौज बॉर्डर पर सघन चेकिंग, शराब पीकर बाइक दौड़ाने वालों पर एक्शन, 65 वाहनों का काटा चालान

Sun, 03 May 2026 12:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 03 May 2026 12:25 PM IST
सार

Auraiya News: बेला पुलिस ने शनिवार रात औरैया-कन्नौज बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। नशे में गाड़ी चलाने वाले पांच चालकों पर कार्रवाई हुई और एक बिना नंबर की बाइक सीज की गई। कुल 65 वाहनों के चालान काटते हुए 1.76 लाख का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
Auraiya Intensive Checking at Kannauj Border Action Against Those Riding Bikes Under the Influence of Alcohol
सघन चेकिंग अभियान के दौरान जांच करती टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में कन्नौज जनपद की सीमा पर थाना बेला पुलिस द्वारा शनिवार रात्रि में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने किया, जिसमें भारी पुलिस बल तैनात रहा। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुल 65 वाहनों के चालान किए गए।

विज्ञापन

इनमें से पांच वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पाए गए, जिन पर विधिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा, शराब के नशे में बिना नंबर प्लेट चल रही एक बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया। इस अभियान के तहत कुल 1,76,000 रुपये का शुल्क वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करें। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed