{"_id":"66d724ba6fb6eadbaf01ab15","slug":"auraiya-hurt-by-her-father-s-scolding-student-hanged-herself-to-death-2024-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: पिता की डांट से आहत छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: पिता की डांट से आहत छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 03 Sep 2024 08:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Sep 2024 08:34 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में पिता की डांट से आहत छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
शिवानी की फाइल फोटो व रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव करौली में मंगलवार सुबह पढ़ाई न करने को लेकर पिता ने अपनी बेटी को डांट लगाई। जिससे आहत होकर बेटी ने कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे का गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अन्य परिजनों को बुलाते हुए पुलिस को सूचना दी गई। करौली गांव निवासी 12वीं की छात्रा शिवानी (18) पुत्री रामवरन घर पर थी। पिता रामवरन ने शिवानी को मंगलवार सुबह पढ़ाई न करने को डांट लगाई।
दोपहर में रामवरन घर के बाहर झोपड़ी में सोने चला गया। इसी बीच शिवानी ने घर के अंदर कमरे में पहुंचकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां तिर्वा में दवा लेने के लिए गई हुई थी। रामवरन के घर के अंदर पहुंचने पर बेटी के शव पर नजर पड़ी। चीख-पुकार करने पर पड़ोसी पहुंचे। सूचना पर थाना पुलिस व सीओ भरत पासवान गांव पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
दोपहर में रामवरन घर के बाहर झोपड़ी में सोने चला गया। इसी बीच शिवानी ने घर के अंदर कमरे में पहुंचकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां तिर्वा में दवा लेने के लिए गई हुई थी। रामवरन के घर के अंदर पहुंचने पर बेटी के शव पर नजर पड़ी। चीख-पुकार करने पर पड़ोसी पहुंचे। सूचना पर थाना पुलिस व सीओ भरत पासवान गांव पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पुलिस को रामवरन ने बताया कि बेटी को पढ़ाई न करने को लेकर सुबह डांट लगाई थी। जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। उधर फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सीओ भरत पासवान ने बताया कि पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से आहत होकर छात्रा के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। परिवारीजनों की ओर से किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है।