फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Goods worth 40 lakhs burnt due to fire in tent godown

Auraiya: टेंट गोदाम में आग लगने से 40 लाख का सामान जला, दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पाया काबू

Sat, 10 Jun 2023 05:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Jun 2023 05:43 PM IST
सार

Auraiya News: यूपी के औरैया जिले में टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से 40 लाख का सामान जल गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Auraiya: Goods worth 40 lakhs burnt due to fire in tent godown
आग से जला पड़ा टेंट का सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना कस्बे के चंदरपुर में तलघर में बने टेंट गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता आग ने ऊपरी हिस्से में बनी मिठाई की दुकान को चपेट में ले लिया। आग लगने से करीब 40 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आकलन करने के साथ आग लगने के कारणों की जांच शुरू की है। बिधूना के किशोरगंज निवासी टेंट कारोबारी रामनरेश शाक्य पुत्र मनसुखलाल का चंदरपुर में मकान है।

विज्ञापन


इसी मकान के तलघर में टेंट हाउस का गोदाम बनाए हैं। रामनरेश के मुताबिक शनिवार सुबह सात बजे के करीब अचानक से गोदाम में आग लग गई। इसकी जानकारी लोगों ने उसे दी। जब वह दुकान पर पहुंचा धुआं निकल रहा था। उसने गोदाम का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो आग भड़क गई। इस पर उसने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टेंट गोदाम में आग लगने की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। लोगों ने तलघर की एक दीवार का हिस्सा तोड़ कर पड़ोस में लगी सबमर्सिबल चालू कर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान गोदाम में रखा टेंट का सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे सीओ महेंद्र प्रताप सिंह व लेखपाल रविकांत दीक्षित से करीब 40 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। लेखपाल ने तहसील प्रशासन को जानकारी देकर आकलन कराया है। लेखपाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया 30 लाख के करीब नुकसान का आकलन किया गया है, जांच की जा रही है। कोतवाल ललित कुमार ने बताया अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने पर भड़के लोग
चंदरपुर में टेंट गोदाम में आग लगने की जानकारी गोदाम मालिक रामनरेश शाक्य व पड़ोस में रहने वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद भी समय से फायर ब्रिगेड आग बुझाने नहीं पहुंची। इससे पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। करीब एक घंटे बाद टीम के पहुंचने पर लोगों ने आक्रोश जताया और टीम वापस कर दी। लोगों में आक्रोश देख वहां मौजूद पुलिस कर्मी उन्हें समझाते नजर आए।

विज्ञापन

गोदाम में धधक रही आग से रही दहशत
आग लगने के बाद ग्रामीण पास में लगे नलकूप व सबमर्सिबल चालू कर आग बुझाने में जुटे। मगर इस बीच उन्हें अंदर धधक रही आग को लेकर दहशत बनी रही। किसी तरह हिम्मत जुटाकर लोगों ने पीछे के हिस्से की पक्की दीवार तोड़ी। इसके बाद अंदर पानी पहुंचाया। आग बुझने के बाद मकान के कई हिस्सों में दरारें दिखाई दी है। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed