फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Girl dies after being struck by lightning

Auraiya: बिजली गिरने से बालिका की मौत, गरज-चमक के बाद पेड़ के नीचे जाना बना हादसे की वजह

Tue, 25 Jun 2024 06:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Jun 2024 06:20 PM IST
सार

यूपी के औरैया में बच्चों के साथ खेत पर बकरी चराने गई बालिका की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Auraiya: Girl dies after being struck by lightning
अंशिका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सहार थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा जैन में मंगलवार दोपहर एक बालिका कुछ बच्चों के साथ खेत पर बकरी चराने गई हुई थी। इसी दौरान बादलों की गरज-चमक शुरू हो गई। आम के पेड़ के नीचे जाते ही बालिका पर बिजली गिर गई। इससे बालिका की मौत हो गई। पुर्वा जैन निवासी अंशिका (11) पुत्री अभय प्रताप मंगलवार दोपहर खेत पर बकरी चराने गई।
विज्ञापन


तेज बारिश में घर नहीं पहुच पाई। अंशिका व उसके साथ करीब चार पांच और बच्चे थे जो बकरी चराने गये थे। गांव निवासी रितिक ने अंशिका के घर जाकर मां प्रियंका देवी को बताया कि अंशिका आम के पेड़ के नीचे गिर गई है जो तड़प रही है। मां व आसपास के लोग दौड़ते हुए खेत पर पहुंचे। देखा कि अंशिका तालाब के पास आम के पेड़ के नीचे पड़ी है। देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई है। इसके बाद शव को घर लाया गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सहार थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अंशिका की मां प्रियंका ने बताया कि वह अपने मायके में रहती है। अंशिका के नाना व मामा नहीं हैं। नानी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसके चलते पूरा परिवार यहीं रहता है। अंशिका के पिता अभय प्रताप दिल्ली में काम करते हैं।
अंशिका घर में सबसे बडी थी। बकरी चराने के लिए गई हुई थी। जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई है। सहार थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed