फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Four arrested for selling a teenager and getting her married

मानव तस्करी: मुफलिसी में किशोरी ने छोड़ा घर, फिर 50 हजार रुपये में बेच दी गई, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2023 09:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Jul 2023 09:10 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में पुलिस ने मानव तस्करी में संलिप्त गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 14 महीने से लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Auraiya: Four arrested for selling a teenager and getting her married
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक व महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लापता किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस ने मानव तस्करी में संलिप्त गिरोह का भंडाफोड़ किया है। लापता किशोरी को पुलिस ने दो महिलाओं व दो युवकों के साथ तलाश कर लिया। किशोरी को 50 हजार रुपये में कानपुर देहात के पुखरायां निवासी युवक के हाथों बेच कर शादी कराई गई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेजकर पीड़िता का डाॅक्टरी परीक्षण कराया है। एक आरोपी का डीएनए परीक्षण भी कराया जा रहा है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि गांव से 17 मई 2022 को 15 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश कर रही थी। सोमवार को दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक पूजा सोलंकी ने पुलिस टीम के साथ बैसुंधरा मोड़ पर कानपुर देहात के आंबेडकर नगर, पुखरायां निवासी धीरू वाल्मीक, उसकी दादी केशवती , चाचा जिले के सहायल निवासी अरूण, दादी की बहन ममता को किशोरी के साथ पकड़ लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि मुफलिसी के कारण वह वह घर से 14 महीने पहले चली गई थी। इसी दौरान फफूंद चौराहे पर वह ममता से मिली। ममता के साथ उसके घर सहायल चली गई। यहीं पर वह उसके साथ रह रही थी। आरोप लगाया कि एक जुलाई को ममता ने अपनी बहन केशवती को उसे 50 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद जबरन केशवती के पौत्र धीरू के साथ शादी करा दी गई थी। किशोरी का आरोप है कि धीरू उसके साथ बलात्कार करता था।

सोमवार को पीड़िता को आरोपी कहीं और बेचने के लिए ले जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों ने स्वीकारा कि वह लोग किशोरियों को बहला-फुसला कर ले जाते हैं और पैसे लेकर शादी करा देते है। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि जब किशोरी लापता हुई थी तो पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। उसकी बरामदगी के बाद दुष्कर्म, मानव तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर जांच की जा रही है। एएसपी ने बताया कि आरोपी धीरू नगर पालिका पुखरायां में संविदा सफाई कर्मी है।
विज्ञापन

सहायल में थी किशोरी, पुलिस को नहीं लगी भनक
पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह 17 मई 2022 से ममता के पास सहायल में ही थी। कुछ दिन पहले ही उसकी शादी कराई गई है। सवाल यह है कि पुलिस भले ही लापता किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जाने का दावा कर रही है, मगर 14 महीनें से सहायल में होने के बाद भी पुलिस उसे नहीं खोज सकी। यदि पुलिस समय से सक्रियता दिखाती तो शायद किशोरी बेची न जाती और उसके साथ यह घटना नहीं हुई होती। इस सवाल पर पुलिस के अधिकारी चुप्पी साधे रहे।

मां-बाप के न होने की कही थी बात
ममता ने पुलिस हिरासत में बताया कि फफूंद चौराहे पर मिली किशोरी ने उसे बताया था कि उसके मातापिता नहीं है। दूसरी बिरादरी की होने के बाद भी वह उसके साथ रजामंदी पर चली गई। यहीं पर साथ रह रही थी। इसी बीच उसके घर बसाने के लिए अपनी बहन केशवती के पौत्र धीरू से उसकी शादी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed