फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Father attacked with knives for opposing molestation, condition critical

Auraiya: छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को सरेआम चाकुओं से गोदा, हालत गंभीर

Wed, 05 Jul 2023 07:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Jul 2023 07:06 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने दिन दहाड़े पिता पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Auraiya: Father attacked with knives for opposing molestation, condition critical
घायल का उपचार करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के फूटाकुआं में एक पिता को छेड़छाड़ का विरोध करना महंगा पड़ गया। तीन युवकों ने दिन दहाड़े चाकुओं से गोदकर पिता को मरणासन्न कर दिया। खून से लथपथ गंभीर हालत में सीएचसी अजीतमल लाया गया। जहां से उन्हें सैफई रेफर किया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली के तुमरिहा निवासी ब्रजेंद्र सिंह फूटाकुंआ गांव स्थित एक क्लीनिक किए हुए हैं। बुधवार की सुबह रोज की तरह वह क्लीनिक पर बैठे थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव के तीन युवक उसके पास पहुंचे और अचानक से चाकुओं से हमला कर दिया। करीब 10 मिनट तक मारपीट करने के बाद हमलावरों ने सिर, गर्दन व पेट में चाकुओं से कई वार कर लहूलुहान कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन जैसे ही पड़ोसी दाैड़े हमलावर खेतों के रास्ते से भाग निकले। पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी देने के साथ ही उसे लेकर सीएचसी अजीतमल पहुंचे।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे कोतवाल को घायल ने गांव के तीन युवकों पर ही हमला करने का आरोप लगाया है। घायल ने बताया कि हमलावर बेटी को परेशान करते थे। विरोध करने पर मंगलवार शाम को बेटे के साथ मारपीट भी की थी। हालत गंभीर होने पर ब्रजेंद्र को डॉक्टरों ने सैफई रेफर किया है। कोतवाल मुकेश सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच के साथ ही हमलावरों की तलाश की जा रही है।

पुलिस करती कार्रवाई तो न होती वारदात
खून से लथपथ हालात में अस्पताल में ब्रजेंद्र ने बताया कि उसकी बेटियां स्कूल आती जाती है। गांव का एक युवक उन्हें परेशान करता था। इसकी पहले भी वह कई बार पुलिस से शिकायत कर चुका था। बताया कि मंगलवार शाम को बेटे ने जब इसका विरोध किया तो गांव के युवक ने उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत लेकर वह मलगवां चौकी गया। वहां से यह कहकर भगा दिया गया कि वह रोज फर्जी शिकायत लेकर आ जाता है। इसके बाद रात में ही वह कोतवाली भी गया। यहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई और सुबह इसी बात से खुन्नस खाकर आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके ऊपर हमला कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने दी सफाई
कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया की दो दिन एक आरोपी युवक को ब्रजेंद्र ने संदिग्ध हालत में घर के पास घूमते हुए पकड़वाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई भी की थी। इसी बात की खुन्नस चल रही थी। रात में ब्रजेंद्र कोतवाली नहीं आए, यदि उनसे मिलते तो कार्रवाई की जाती। अब तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed