{"_id":"60b4dd1ea4cf0615e252c155","slug":"auraiya-farmer-killed-in-saving-peacock-from-dog-attack-severe-head-injury-due-to-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: कुत्तों के हमले से मोर को बचाने में किसान की गई जान, गिरने से सिर में आई थी गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: कुत्तों के हमले से मोर को बचाने में किसान की गई जान, गिरने से सिर में आई थी गंभीर चोट
Mon, 31 May 2021 06:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 31 May 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया कोतवाली क्षेत्र के पढ़ीन गांव में कुत्तों के हमले से मोर को बचाने में किसान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पढ़ीन गांव में मातम छाया है। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
सोमवार सुबह सात बजे पढ़ीन गांव निवासी सदन सिंह राठौर (45) खेत पर काम कर रहा था। इस बीच कुछ कुत्तों ने एक मोर पर हमला कर दिया। घायल मोर किसी तरह सदन के ट्यूबवेल के टैंक पर जा पहुंचा। सदन सिंह मोर को बचाने के लिए दौड़े।
इस बीच वह अनियंत्रित होकर टैंक और खेत की मेड़ के बीच गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। सदन ने कुत्तों के हमले से मोर को तो बचा लिया, लेकिन कुछ देर बाद ही सीने और सिर में तेज दर्द होने से सदन की मौत हो गई। खेत के पास काम कर रहे अन्य किसानों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। गांव के लोगों ने बताया कि सदन पशु पक्षियों से काफी प्रेम करते थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।