{"_id":"68ebc74fa2d0d684600193df","slug":"auraiya-farmer-hanged-himself-from-a-farm-scaffolding-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: किसान ने खेत की मचान से फंदा लगा दी जान, परिजन बोले- बैंक से नोटिस आने से थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: किसान ने खेत की मचान से फंदा लगा दी जान, परिजन बोले- बैंक से नोटिस आने से थे परेशान
Sun, 12 Oct 2025 08:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
मृतक सुनील दत्त की फाइल फोटो व रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गांव मानपुर में रविवार सुबह किसान का शव उसके खेत में बने मचान में क्लच वायर के फंदे पर मिला। परिजन के अनुसार कर्ज न चुका पाने से तंग आकर किसान ने आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। गांव निवासी सुनील दत्त (53) खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बेटी उजाला ने बताया कि पिता के नाम तीन बीघा जमीन है।
विज्ञापन
भाई आदर्श की शादी व अन्य कार्यों के लिए पिता ने बैंक से तीन लाख रुपये का लोन लिया था लेकिन खेती करने पर पैदावार अच्छी न होने से वह कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। बैंक की ओर से नोटिस आने पर वह परेशान थे। शनिवार शाम को वह घर से खेत पर बाजरे की फसल की रखवाली करने गए थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह छह बजे जब भाई सागर खेत पर उनके लिए चाय लेकर पहुंचा तो उनका शव खेत पर फसल रखवाली के लिए बनाए गए मचान में बाइक के क्लच वायर के फंदे पर मिला। बताया कि पिता ने कर्जे से तंग आकर आत्महत्या की है। चीखने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। अनहोनी पर पत्नी किरन देवी, बेटे संजय, आदर्श, सागर, बेटी उजाला व परिजन बिलख पड़े। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन