{"_id":"6151eb1dd540ae0c5c26f78d","slug":"auraiya-drunks-beat-up-doctors-and-health-workers-in-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: सीएचसी में शराबियों ने डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को पीटा, अस्पताल में मची भगदड़, पुलिस ने दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: सीएचसी में शराबियों ने डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को पीटा, अस्पताल में मची भगदड़, पुलिस ने दो को पकड़ा
Mon, 27 Sep 2021 09:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Sep 2021 09:39 PM IST
सार
एसआई शूरवीर सिंह, एसआई हरिहर सिंह पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर रहे उदयवीर और रंजीत को गिरफ्तार कर थाने ले गए। सफाई कर्मी अखिलेश ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों के खिलाफ देरशाम शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
हंगामे के बाद अस्पताल के बाहर खड़े मरीज व उनके तीमारदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में सीएचसी में मरीज के साथ आए शराबियों ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो शराबियों को पकड़ कर जेल भेज दिया।
किरन पत्नी उदयवीर निवासी सलैया कोतवाली औरैया को बीमार होने पर परिजन सोमवार को सीएचसी लेकर पहुंचे। इस दौरान उदयवीर, रंजीत पुत्र रामकुमार ने शराब के नशे में डॉक्टर से अभद्रता की। संविदा पर तैनात सफाई कर्मी अखिलेश ने विरोध जताया तो दोनों ने मिलकर सफाई कर्मी को पीट दिया।
शराबियों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। इससे वहां मरीजों में भगदड़ मच गई। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी भागते दिखे। शराबियों ने वैक्सीनेशन कक्ष और ओपीडी में जाकर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट की। जिसके कारण चिकित्सकों को ओपीडी बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना सीएचसी अधीक्षक ने थाना पुलिस को दी। एसआई शूरवीर सिंह, एसआई हरिहर सिंह पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर रहे उदयवीर और रंजीत को गिरफ्तार कर थाने ले गए। सफाई कर्मी अखिलेश ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों के खिलाफ देरशाम शांतिभंग की कार्रवाई की गई।