फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya double murder: both the prize killers were sent to jail

औरैया दोहरा हत्याकांड: दोनों इनामी हत्यारोपियों को जेल भेजा गया, दो रायफल व छह कारतूस बरामद

Thu, 19 Mar 2020 05:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Mar 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Auraiya double murder: both the prize killers were sent to jail
जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण के लिए पुलिस अभिरक्षा में मौजूद हत्यारोपी कुलदीप अवस्थी व विकल्प अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
औरैया के नारायनपुर मोहल्ले में हनुमान मंदिर पर अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की हत्या के मामले में मंगलवार की रात गिरफ्तार किए गए दो इनामी हत्यारोपी कुलदीप अवस्थी व विकल्प अवस्थी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। दोनों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। इस मामले में आठ नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि गिरफ्तार दोनों हत्यारोपियों के पास से पुलिस ने दो राइफल व छह कारतूस बरामद किए हैं। इसमें कुलदीप अवस्थी की एक लाइसेंसी राइफल व छह कारतूस के अलावा विकल्प अवस्थी के पास से हत्यारोपी रामू पाठक की लाइसेंसी राइफल बरामद हुई है। साथ ही उनके पास मिले असलहों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि घटना में एक और नामजद हत्यारोपी शिवम अवस्थी की पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। इसके लिए लगातार टीमें गिरफ्तारी को दबिशें देने में लगी हुई हैं। उधर पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से प्रभारी सीजेएम डॉ.सुरेश कुमार ने दोनों आरोपियों को 27 मार्च तक की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार इटावा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त दोनों आरोपियों को तीन-तीन संगीन अपराधों में निरूद्ध किया गया है। जिसमें एक मामला पीड़ित आशीष चौबे द्वारा लिखाया गया हत्या का, दूसरा पुलिस द्वारा लिखाया गया प्राणघातक हमले का तथा तीसरा शस्त्र अधिनियम का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed