फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya ADM and ASP raids Maurang market in the early morning hours dozens of overloaded vehicles seized

Auraiya: मौरंग मंडी में जिला प्रशासन की छापेमारी, तड़के एडीएम-एएसपी ने संभाली कमान, दर्जनों ओवरलोड वाहन जब्त

Tue, 03 Feb 2026 11:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 03 Feb 2026 11:06 AM IST
सार

Auraiya News: एडीएम और एएसपी के नेतृत्व में मंगलवार तड़के औरैया की यमुना रोड मौरंग मंडी में औचक छापेमारी की गई। बिना वैध रॉयल्टी और ओवरलोडिंग के पाए गए कई डंपरों को मौके पर ही सीज कर दिया गया है, जबकि कई चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Auraiya ADM and ASP raids Maurang market in the early morning hours dozens of overloaded vehicles seized
मौरंग मंडी में जिला प्रशासन की छापेमारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार तड़के बड़ी कार्रवाई की है। एडीएम और एएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना रोड स्थित मौरंग मंडी में औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई से मंडी में अफरातफरी मच गई और कई डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गए।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जब पूरी मंडी नींद में थी, तभी एडीएम और एसपी का काफिला भारी फोर्स के साथ यमुना रोड पर पहुंच गया। अचानक हुई इस घेराबंदी से मौरंग माफियाओं को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रशासनिक अमले को देखते ही मंडी में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन



कई डंपरों को मौके पर ही सीज किया
अधिकारियों ने मौके पर मौरंग से लदे डंपरों को रोककर उनके प्रपत्रों की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में कई वाहनों के पास न तो वैध रॉयल्टी मिली और न ही ओवरलोडिंग के मानक पूरे थे। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कई डंपरों को मौके पर ही सीज कर दिया है। अब एआरटीओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed