फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Distressed by Water Scarcity, Youth Climbs Mobile Tower

Auraiya: पानी की किल्लत से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, एक घंटे मान मनौव्वल के बाद उतरा

Sun, 17 May 2026 05:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 17 May 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Distressed by Water Scarcity, Youth Climbs Mobile Tower
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

थाना फफूंद क्षेत्र के मिश्रीपुर दौलतपुर गांव में पानी की किल्लत से परेशान होकर एक युवक सदर कोतवाली के गांव मालेपुर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों के समझाने के बाद युवक को नीचे उतार लिया गया। पुलिस के अनुसार फफूंद के गांव मिश्रीपुर दौलतपुर निवासी दिनेश (30) की जमीन पर पिछले करीब 20 वर्षों से एक सरकारी हैंडपंप लगा है।

विज्ञापन


इस हैंडपंप से न सिर्फ दिनेश का परिवार, बल्कि आस-पड़ोस के तमाम लोग भी पानी लेते हैं। आरोप है कि दिनेश के चाचा ने कुछ समय पहले इस हैंडपंप में अपनी सबमर्सिबल की मोटर डाल ली थी। भतीजे दिनेश का कहना है कि चाचा सबमर्सिबल चलाकर मवेशियों को नहलाने में रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद करते थे। इसी शिकायत उसने ब्लॉक कार्यालय में कर दी। आरोप है कि शिकायत से आक्रोशित होकर चाचा जयकरन ने न सिर्फ अपनी सबमर्सिबल मोटर निकाली, बल्कि हैंडपंप को भी उखाड़कर अपने घर के अंदर रख लिया। इससे उसने पानी के संकट से जूझना पड़ा। रविवार को नाराज भतीजा सदर कोतवाली के गांव मालेपुर पहुंचा और वहां लगे मोबाइल टावर में चढ गया। ग्रामीणों ने युवक को टावर पर देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को भी इसकी सूचना दी। पुलिस व दमकल कर्मियों ने युवक को समझाया। करीब एक घंटे बाद युवक टावर से नीचे आ गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक को समझाने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed