फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Dispute due to traffic jam in Canal Market fierce fight between car and rickshaw drivers

Auraiya: नहर बाजार में जाम से विवाद, कार-रिक्शा चालक में जमकर मारपीट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

Wed, 05 Nov 2025 11:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Nov 2025 11:12 AM IST
सार

Auraiya News: दिबियापुर नहर बाजार में लगे जाम के दौरान कार और रिक्शा की आपस में टक्कर होने के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों चालकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

विज्ञापन
Auraiya Dispute due to traffic jam in Canal Market fierce fight between car and rickshaw drivers
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर कस्बे के नहर बाजार में लगे भीषण जाम के कारण बुधवार को कार और रिक्शा की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसके चलते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नहर बाजार में पहले से ही जाम लगा था। इसी दौरान कार और रिक्शा की आपस में टक्कर हो गई। मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
मारपीट और हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को शांत कराकर थाने ले गई। इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed