{"_id":"633beffcf989983150020c34","slug":"auraiya-dead-bodies-of-laborers-missing-for-two-days-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: दो दिन से लापता मजदूरों के शव पुराहा नदी में मिले, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: दो दिन से लापता मजदूरों के शव पुराहा नदी में मिले, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 04 Oct 2022 03:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Oct 2022 03:47 PM IST
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी श्रीचंद्र दोहरे (46) पुत्र पातीराम दोहरे व गिरीशचंद्र (50) के शव मंगलवार दोपहर पुराहा नदी में उतराते मिले। दोनों रविवार को चपोरा गांव में खेतों पर मजदूरी करने के लिए गए थे। घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे।
दोनों के शव मिलने के बाद से हड़कंम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है। परिजनों ने बताया कि रविवार को चपोरा निवासी सुल्तान सिंह के खेत पर आलू की बुआई कराने के लिए दोनों गए थे। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि श्रीचंद्र का शव पुराहा नदी में हमीरपुर गांव के पास व गिरीशचंद्र का शव पट्टीपुरवा के पास मिला है। घटना की जांच की जा रही है।