{"_id":"699ea38ecf5708e1460cfa65","slug":"auraiya-dcm-turned-into-burning-ball-on-highway-smoke-billowed-from-the-engine-and-a-fire-broke-out-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: हाईवे पर जलता हुआ गोला बनी डीसीएम; इंजन से उठा धुआं और लग गई आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: हाईवे पर जलता हुआ गोला बनी डीसीएम; इंजन से उठा धुआं और लग गई आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Wed, 25 Feb 2026 12:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:57 PM IST
सार
Auraiya News: मुरादगंज के पास शॉर्ट सर्किट से डीसीएम में भीषण आग लग गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन
हाईवे पर धू-धूकर जली डीसीएम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में हाथरस जनपद के थाना सादाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला शतक निवासी भरत पुत्र बच्चू, अपने हेल्पर गुलशन निवासी ग्राम दगशह साहिब के साथ सादाबाद से खाली डीसीएम लेकर कानपुर भाड़ा लेने जा रहा था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे मुरादगंज के पास हाईवे पर अचानक डीसीएम के इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया।
विज्ञापन
चालक ने तत्काल वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया, तभी देखते ही देखते उसमें आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही अजीतमल पुलिस मौके पर पहुंची और फायर स्टेशन को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। चालक भरत ने बताया कि डीसीएम में वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन