{"_id":"62de83871849e102eb01538f","slug":"auraiya-daughter-shoots-herself-with-father-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: पिता की रिवॉल्वर से बेटी ने खुद को कनपटी में मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: पिता की रिवॉल्वर से बेटी ने खुद को कनपटी में मारी गोली, हालत गंभीर
Mon, 25 Jul 2022 05:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Jul 2022 05:22 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में युवती ने पिता की रिवॉल्वर से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। परिजनों ने उपचार के लिए गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
युवती को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया के पाल कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता की बेटी ने सोमवार दोपहर संदिग्ध हालात में पिता की रिवॉल्वर से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में गए तो बेटी को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा पाया। परिजन बेटी को 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए, जहां से उसे डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल कॉलोनी निवासी राजपाल एडवोकेट हैं। इनकी बेटी शिवांगी पाल (19) ने पिता की रिवॉल्वर से कनपटी में गोली मार ली। घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय सभी अपने कामों में व्यस्त थे। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन आनन-फानन कमरे में गए और बेटी को खून से लथपथ देख हैरान रह गए।
विज्ञापन
परिजन बेटी को 50 शैया अस्पताल ले गए, यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने बेटी के डिप्रेशन में होने की बात कही है।
विज्ञापन