फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Crime: Missing schoolgirl, case of kidnapping filed

Auraiya Crime: स्कूल गई छात्रा लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज, तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगीं

Thu, 20 Jul 2023 05:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Jul 2023 05:20 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Auraiya Crime: Missing schoolgirl, case of kidnapping filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल गई कक्षा नौ की छात्रा अचानक लापता हो गई। पिता ने बेटी के गायब होने की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू की है। उधर पीड़ित पिता ने एसपी से मिलकर पुत्री की तलाश कराने की मांग की। एसपी की ओर से गठित की गई दो टीमें किशोरी का सुराग लगाने में जुट गईं हैं।

विज्ञापन


शहर के ब्रह्मनगर निवासी सुशील पांडेय ने बुधवार को काेतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उनकी बेटी शहर के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। मंगलवार को बेटी स्कूल गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि छात्रा की खोजबीन में कई जगह सीसीटीवी फुटेज देखे गए। तहरीर के आधार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

घटना के 24 घंटे बाद भी छात्रा का कोई पता न चलने पर पीड़ित पिता ने एसपी चारु निगम से मुलाकात कर पुत्री की खोजबीन कराए जाने की गुहार लगाई। इस मामले में एसपी की ओर से दो टीमें गठित की गईं। जो छात्रा का सुराग लगाने में जुटी हुई हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से भी की जा रही तलाश
छात्रा के लापता होने पर पुलिस सुराग लगाने में पूरी सक्रियता से जुट गई है। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। हालांकि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक कुछ भी नहीं लगा है। पुलिस अधिकारी जल्द से जल्द छात्रा का पता लगाने का दावा करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed