{"_id":"63fb2ffda2aa4d98fb042dd3","slug":"auraiya-controversy-in-the-marriage-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: चढ़ावा कम आने पर शादी में हुआ विवाद, दुल्हन ने की मारपीट, बारातियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: चढ़ावा कम आने पर शादी में हुआ विवाद, दुल्हन ने की मारपीट, बारातियों को बनाया बंधक
Sun, 26 Feb 2023 03:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Feb 2023 03:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन के बिना बरात को लौटना पड़ा। सदर कोतवाली क्षेत्र के जरहौलिया में नई बस्ती अबूनगर फतेहपुर निवासी सुंदर लाल अपने बेटे सौरभ की बारात लेकर आए थे। द्वारचार से लेकर जयमाल का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ।
इसी बीच चढ़ावा कम लाने की बात को लेकर लड़की पक्ष का लड़के पक्ष से विवाद हो गया। बात बनने के बजाए ऐसी बिगड़ी कि दुल्हन भड़क गई और उसने दूल्हे की बहन प्रियंका वर्मा से मारपीट कर दी। इससे बराती नाराज हो कर हंगामा करने लगे। तभी दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
दूल्हा सौरभ, बहन प्रियंका ने परिवार के लोगों के साथ बरातियों को चार घंटे तक बंधक बनाए जानें के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच की। शादी न करने और दोनों पक्ष से हुए खर्चे को लेकर पंचायत चल रही है। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। विवाद के बाद शादी की रस्में नहीं हुई हैं।