फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya CM Yogi said- In the year 2017 the debt of the farmers was paid off now the path of prosperity taken

Auraiya: सीएम योगी बोले- साल 2017 में किसानों का कर्ज चुकाया, अब समृद्धि की पकड़ी राह, कही ये बात

Sun, 08 Jun 2025 03:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Jun 2025 03:01 PM IST
सार

Auraiya News: अजीतमल में किसानों को संबंधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ बोले कि डबल इंजन की सरकार विकसित कृषि संकल्प अभियान को साकार कर रही है। साल 2017 में किसानों का कर्ज चुकाया हैख, अब समृद्धि की राह पकड़ी है।

विज्ञापन
Auraiya CM Yogi said- In the year 2017 the debt of the farmers was paid off now the path of prosperity taken
cm yogi in auraiya - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल के जनता महाविद्यालय के मैदान में रविवार को आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले चार जिलों का हवाई सर्वे किया। इसके बाद उन्नति शील किसानों को सम्मानित किया। अपने 23 मिनट के संबोधन में उन्होंने हजारों की भीड़ में गर्मी के बीच ओज भरा।

विज्ञापन

भारत माता की जय व वंदे मातरम कहते हुए। उन्होंने अपने बात केंद्र में मोदी सरकार के विजन से शुरू की। जिस परिकल्पना को साकार करने को लेकर उन्होंने कृषि विभाग का आभार जताया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में बदले माहौल का एहसास कराया। कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विश्वविद्यालय व आईसीआर से निकलकर कृषि वैज्ञानिक व जानकर खेत पर पहुंचने लगे हैं।

विज्ञापन

किसानों ने मक्का से मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है
किसान सर्वोपरि है तभी तो वैज्ञानिक 'लैब टू लैंड' पहुंच रहे हैं। योगी ने कहा कि वह सुबह से निकले हैं। हवाई दौरा करते हुए उन्नाव, कानपुर समेत औरैया के खेतों में नजर डाल रहे हैं। अब किसान गेहूं व धान दो फसलों तक ही सीमित नहीं है। किसानों ने तीसरी फसल के तौर पर मकई (मक्का) से मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है। औरैया के किसान ने प्रति एकड़ एक लाख तक कमाने लगे हैं।

विज्ञापन

सारा बोझ डबल इंजन की सरकार ने उठाया
2017 में जब प्रदेश में भाजपा सरकार आई थी। तब किसान आत्महत्या कर रहा था। फसलों के क्रय केंद्र नहीं थे। सरकार बनने पर सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ कराया गया था। इसके बाद सिंचाई, मुफ्त बिजली, खाद बीज इस डबल इंजन की सरकार ने मुहैया कराए। सारा बोझ डबल इंजन की सरकार ने उठाया। अब मक्का का भी एमएसपी तय होगा। क्रय केंद्र खुलेंगे।

विज्ञापन

औरैया में मेडिकल कॉलेज को धरातल पर उतारा
इसे प्रोसेस कर कई पौष्टिक उत्पाद बन सकते हैं।  पिछली सरकारें महापुरुषों का अपमान करती थीं। औरैया के पूर्व सांसद डा. राम शंकर कठेरिया, पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह व राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने औरैया में मेडिकल कॉलेज की मांग की थी, जिसे धरातल पर उतारा गया। उसी मेडिकल कॉलेज को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का अब नाम दिया गया है।

कई धार्मिक धरोहरों को दुरुस्त कराया
दुष्ट औरंगजेब ने काशी विश्वनाथ को नष्ट किया था। मां अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ का अपने कार्यकाल में उद्धार कराया था। यहां तक कि विदेशी आक्रांताओं के निशाने पर आए महाकाल मंदिर, केदारनाथ, सोमनाथ समेत कई धार्मिक धरोहरों को दुरुस्त कराया था। औरैया का मेडिकल कॉलेज उन्हीं अहिल्याबाई होल्कर के नाम से जाना जाएगा।

पुलिस को संसाधनों से लैस किया
2017 से पहले गुंडे माफिया सक्रिय थे। चाचा भतीजे मनमाने तरीके से अपने लोगों को भर्ती करा लेते थे। लेकिन अब भाजपा सरकार में बहुत भर्ती निकल रही हैं। पारदर्शिता अपनाई जा रही है। व्यापारी हो या बेटी सुरक्षित है। बेटी को छेड़ने की चेष्टा रखने वाले अपराधी को भी मालूम है कि अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार कर रहे हैं। पुलिस को संसाधनों से लैस किया गया है।

यमुना नदी पर 151 करोड़ से ब्रिज बनाया
यही वजह है कि चंद घंटों में खुलासे हो रहे हैं। औरैया जिला बने बहुत समय बीत चुका है। दौरे पर आने के दौरान पता चला था कि यहां पुलिस लाइन ही नहीं है। ऐसे 272 करोड़ से पुलिस लाइन बनाई जा रही है। यमुना नदी पर 151 करोड़ से ब्रिज बनाया जा रहा है। सीएम माडल कंपोजिट स्कूल बन रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र व जिला जजी के लिए बजट दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed