फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Chairs were thrown in wedding on asking for Puri the groom stayed in the police station overnight

Auraiya: पूड़ी मांगने पर बरात में चलीं कुर्सियां, रातभर थाने में रहा दूल्हा, समझौते के बाद पूरी हुईं रस्में

Fri, 23 May 2025 04:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 May 2025 04:46 PM IST
सार

Auraiya News: दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र में एक शादी में पूड़ी मांगने पर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कुर्सियां चलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ।

विज्ञापन
Auraiya Chairs were thrown in wedding on asking for Puri the groom stayed in the police station overnight
दिबियापुर कोतवाली में मौजूद घायल लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक शादी की रस्म के दौरान उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब खाने के दौरान एक अदद पूड़ी मांगने पर विवाद हो गया। मामूली सी बात पर दो पक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ। कुर्सियों से एक-दूसरे पर हमला बोला गया। सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस दूल्हा  को पकड़ कर ले गई। दूल्हा रात भर थाना में रहा। अगले दिन दोनों पक्ष के बीच हुए समझौता के बाद शादी की बाकी रस्में पूरी हुईं।

विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भट्टा बस्ती का है। यहां की एक युवती की शादी औरैया सदर कोतवाली के नरोत्तमपुर निवासी एक युवक से तय हुई थी। तिलक के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। गुरुवार को आई बारात में खाने के दौरान एक बाराती ने पूड़ी मांगी। इस पर लड़की पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने बराती को खाना न खिलाने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। कुर्सियां चलने लगीं, जिससे कई लोग घायल हुए।

विज्ञापन

शराब के नशे में हुआ था झगड़ा
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। दूल्हा रात भर थाने में बैठा रहा और शादी नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। लड़की के पिता ने शादी के लिए हामी भरने के बाद शुक्रवार की दोपहर तक समझौता हो गया। इसके बाद दूल्हे को थाने से छोड़ा गया।  फिर घर जाकर विवाह की रस्में पूरी की गईं। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों का शराब के नशे में झगड़ा हो गया था। बाद में दोनों पक्षों का समझौता होने से थाने से जाने दिया गया । किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed