{"_id":"6974bd6ec790bdac1a0dd78b","slug":"auraiya-canal-overflows-submerging-40-bighas-of-wheat-crop-increasing-farmers-troubles-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: रजबहा उफनाने से 40 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न, किसानों की मुसीबत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: रजबहा उफनाने से 40 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न, किसानों की मुसीबत बढ़ी
Sat, 24 Jan 2026 06:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 Jan 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
रजबहा उफनाने से निकले पानी से भरा खेत
- फोटो : अमर उजाला
गांव झबरा में शुक्रवार की रात क्षेत्र के रजबहे का पानी ओवरफ्लो होने से किसानों की लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों के सामने फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है। किसानों ने बताया कि कन्नौज की हजारिया नहर से गुनहा पुल के पास से निकला रजबहा झबरा गांव से होते हुए पांडु नदी में आता है। कई वर्षों से उसकी सफाई न होने के कारण रजबहा पूरी तरह बंद हो गया है। कहीं झाड़ियां हैं तो कहीं कुछ किसानों ने ही इसे अवरुद्ध कर दिया है। इससे पानी छोड़े जाने पर रजबहा उफना जाता है।
विज्ञापन
यही कारण है कि बीतीरात पानी ओवरफ्लो होने से झबरा निवासी रोहित कुमार की 10 बीघा, हिमांशु आजाद की छह बीघा, गौरव की 11 बीघा, यदुनाथ की सात बीघा व शिवम की सात बीघा में खडी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने स्वयं रजबहा को बंद कर खेतों में आ रहे पानी को रोका। सिंचाई विभाग के अभियंता रमाकांत ने बताया कि रजबहा कन्नौज क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन