{"_id":"645bc43acbba7914700e1c05","slug":"auraiya-bsp-candidate-has-accused-of-indecency-and-murderous-attack-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: बसपा प्रत्याशी ने लगाया अभद्रता और जानलेवा हमले का आरोप, तीन नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: बसपा प्रत्याशी ने लगाया अभद्रता और जानलेवा हमले का आरोप, तीन नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
Wed, 10 May 2023 09:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 10 May 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
थाने में प्रत्याशी अरविंद पोरवाल से जानकारी लेते सीओ प्रदीप कुमार
- फोटो : अमर उजाला
दिबियापुर नगर के भगवतीगंज में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डिबियापुर नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन अरविंद पोरवाल पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। प्रत्याशी ने मिठाई की दुकान के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी पर सीओ और पुलिस बल ने पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन
अरविंद पोरवाल ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ भगवतीगंज में एक गली में जा रहे थे। इसी दौरान एक मिठाई की दुकान पर रुक गए। इसी दौरान मुहल्ले के कुछ लोग इकट्ठा हो गए और गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। किसी प्रकार दुकान के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग जमा होने लगे। साथ सीओ औरैया प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
अरविंद पोरवाल ने तीन नामजद एवं 15 अज्ञात के खिलाफ अभद्रता , गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है ।इधर, बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम, मंडल जोन इंचार्ज शैलेंद्र गौतम, गौरव रघुवंशी, पूर्व मंडल संयोजक विक्रम सिंह, जिला सचिव पंकज सिंह, जिला सचिव बलवीर दोहरे आदि ने भी थाने पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।चु नाव में व्यवधान डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन