Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Body of a young man found in bushes along a canal bank; ligature marks discovered on his neck

औरैया: नहर पटरी किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, गले पर मिले फंदे के निशान

Mon, 16 Nov 2026 01:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 16 Nov 2026 01:46 PM IST
सार

युवक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
Auraiya: Body of a young man found in bushes along a canal bank; ligature marks discovered on his neck
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अछल्दा थाना क्षेत्र में नहर रोड किनारे झाड़ियों में सोमवार सुबह करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे पर चोट और गले पर फंदे के निशान मिलने से मामले ने संदिग्ध रूप ले लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पुराना अछल्दा निवासी अनुज तिवारी पुत्र ललतेश तिवारी का नहर रोड किनारे खेत है। सोमवार सुबह उनका बटाईदार उपेंद्र कुमार उर्फ छोटू खेत में पानी लगाने गया था। इसी दौरान उसने खेत के पास झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देखा। उसने तत्काल खेत मालिक को जानकारी दी। इसके बाद डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जीतमल चौधरी, उपनिरीक्षक विपिन पाल, प्रदीप कुमार और मेवालाल ने जांच पड़ताल की। मृतक ने काली व कत्थई रंग की टी-शर्ट, काली जींस और ग्रे रंग के प्यूमा के जूते पहन रखे थे। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे, जबकि गले पर फंदे का निशान मिला। कान और सिर से भी खून निकला हुआ था। पुलिस के अनुसार शव करीब 24 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटा रही है। उसके दाहिने हाथ की कलाई पर धुंधले अक्षरों में 'अंकित' या 'ऋषि' लिखा है, लेकिन यह स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed