फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Vinay Shakya BJP MLA from Bidhuna is Missing, MLA Daughter Accuses Uncle and Grandmother

Vinay Shakya: बिधूना विधायक लापता, बेटी ने चाचा और दादी पर लगाए आरोप, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 11 Jan 2022 08:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Jan 2022 08:52 PM IST
सार

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे और सपा में शामिल होने की अटकलों के बीच बिधूना विधायक व उनके भाई के सपा में शामिल होने की अटकलें लग रही है। इधर विधायक की पुत्री रिया के बारे में बताया जा रहा है कि वह विधूना सीट से भाजपा से टिकट मांग रही है।

विज्ञापन
Vinay Shakya BJP MLA from Bidhuna is Missing, MLA Daughter Accuses Uncle and Grandmother
भाई देवेश शाक्य के साथ गले में माला डाले विधायक विनय शाक्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना के भाजपा विधायक की पुत्री की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चाचा व दादी पर पिता को ले जाने का आरोप लगाते हुए सरकार से उनकी खोजबीन कराने व परिवार से मिलाने की गुहार लगाई गई है। उधर वीडियो के वायरल होने के बाद जहां बिधूना विधायक के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में शामिल होने की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन


तो वहीं बिधूना विधायक के घर मेंं घमासान छिड़ गया है। बिधूना विधायक विनय शाक्य के मंगलवार को अचानक गायब हो जाने पर बेटी रिया शाक्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। जिसमें रिया शाक्य ने अपने चाचा देवेश शाक्य व दादी पर पिता को कहीं ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वीडियो में विधायक की पुत्री रिया ने बताया कि उनके पिता विनय शाक्य दो वर्ष से ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहे है। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं, सोचने समझने की शक्ति भी कम हो गई है। ऐसी हालात में घर वालों को बिना बताए चाचा और दादी उन्हें कहीं लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिया ने प्रदेश सरकार से उनका पता लगवाए जाने और परिवार के लोगों से मिलाए जाने की भी गुहार लगाई है। वहीं विधायक के भाई देवेश शाक्य ने बताया कि वायरल वीडियो एक राजनीति स्टंट है। विधायक विनय शाक्य उनके सगे भाई हैं और मां भी उनके साथ ही है।

विधायक पूरी तरह से स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं। कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य उनके नेता हैं। अभी उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है पार्टी से नहीं। वह अपने नेता के साथ हैं। किस पार्टी में रहेंगे किसमें जाएंगे यह सब बैठकर तय किया जाएगा।


सपा में शामिल होने की लग रही अटकलें
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे और सपा में शामिल होने की अटकलों के बीच बिधूना विधायक व उनके भाई के सपा में शामिल होने की अटकलें लग रही है। इधर विधायक की पुत्री रिया के बारे में बताया जा रहा है कि वह विधूना सीट से भाजपा से टिकट मांग रही है। परिवार में चुनाव लड़ने को लेकर दो फाड़ हैं और इसी को लेकर घमासान मचा हुआ है।

दो बार विनय शाक्य रह चुके विधायक
बिधूना सीट से विनय शाक्य दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2012 में एमलएसी रहते हुए विनय ने अपने भाई देवेश शाक्य को चुनाव लड़वाया था। हलांकि देवेश चुनाव नहीं जीते। इधर उनकी पुत्री रिया अब विधायक पिता की विरासत संभालने में जुटी थी। बेटी भाजपा से ही चुनाव लड़ना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed