{"_id":"666fc952f281cd3b000576b7","slug":"auraiya-balcony-of-jama-masjid-collapsed-before-namaaz-12-people-injured-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: नमाज से पहले जामा मस्जिद का छज्जा टूट कर गिरा, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: नमाज से पहले जामा मस्जिद का छज्जा टूट कर गिरा, 12 लोग घायल
Mon, 17 Jun 2024 11:00 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:00 AM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में नमाज से पहले जामा मस्जिद का छज्जा टूटकर गिर गया। घटना में 12 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
जामा मस्जिद का छज्जा टूट कर गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित जामा मस्जिद के जर्जर छज्जे पर सुबह नमाज से पूर्व कुछ लोग खड़े थे। तभी अचानक से छज्जा गिर गया। जिससे छज्जे पर व नीचे खड़े लगभग 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से लगभग सात लोगों को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जहां उनका इलाज किया गया। इस संबंध में सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया कि छज्जा जर्जर था। जिस पर क्षमता से अधिक लोग खड़े थे। तभी छज्जा अचानक से टूट कर नीचे गिरा। जिससे लगभग 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे के बाहर बताए गए हैं।
विज्ञापन