फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: After a dispute with his wife, husband committed suicide

Auraiya: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगा दी जान, किराये पर रहते थे दंपती

Sat, 15 Jun 2024 07:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Jun 2024 07:50 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने मौत को गले लगा लिया। परिजनों ने बताया कि दो साल पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन
Auraiya: After a dispute with his wife, husband committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

औरैया में सदर कोतवाली क्षेत्र के आनेपुर रोड स्थित मोहल्ला सत्तेश्वर पश्चिम निवासी एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। युवक जालौन जिले के बंगरा गांव का निवासी था। जनपद जालौन के बंगरा निवासी गोलू यादव 28 मोहल्ला सत्तेश्वर पश्चिम में पत्नी संतोष कुमारी के साथ रविंद्र सिंह के यहां किराये पर रहते थे। वह औरैया में एक दुकान पर नौकरी करते थे। शुक्रवार देर रात उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद युवक ने अपने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद करके छत से कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया कि उसकी पत्नी आरती की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के आत्महत्या करने के पीछे पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया है। वहीं, मृतक के पिता विजय यादव ने बताया कि उसके पुत्र की शादी दो साल पहले हुई थी।
विज्ञापन


उसके एक साल की बेटी है। बताया कि उसका बेटा पहले प्राइवेट बस में कंडक्टर था। इसी बीच उसका शादीशुदा आरती से मिलना हुआ। इसके बावजूद भी आरती ने उनके बेटे को फंसा कर शादी कर ली। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम उनके बेटे का फोन भी आया था। उसने अपनी दोनों बहनों व बड़े भाई से बात भी की थी। उसके थोड़ी ही देर के बाद उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली। जिस पर वह पूरे परिवार के साथ औरैया चिचौली पहुंचे। जहां बेटे को मृत अवस्था में देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed