{"_id":"66800a8d84cfc01f38077509","slug":"auraiya-achalda-sho-suspended-for-being-negligent-in-cracking-down-on-illegal-mining-2024-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: अवैध खनन पर शिकंजा कसने में लापरवाह अछल्दा थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: अवैध खनन पर शिकंजा कसने में लापरवाह अछल्दा थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, पढ़ें पूरा मामला
Sat, 29 Jun 2024 06:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:59 PM IST
सार
औरैया जिले में अवैध खनन पर शिकंजा कसने में लापरवाही बरतने पर अछल्दा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के सेऊपुर मार्ग पर बझेरा के समीप आदर्श इंटर कॉलेज के गेट के समीप शुक्रवार रात स्कूल की जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा था। इसका ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख खनन में लगे ट्रैक्टर व ट्राॅली मौके से निकल गए। सूत्रों की माने तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के वाहनों पर पथराव कर दिया। पूरे घटनाक्रम में अछल्दा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया।
रात के अंधेरे में खनन का एक ऐसा ही मामला अछल्दा थाना क्षेत्र से सामने आया। इसमें कस्बा के सेऊपुर मार्ग पर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के गेट सामने विद्यालय की जमीन पर मिट्टी खनन चल रहा था। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीणों को जानकारी हुई तो खनन का विरोध किया गया। झड़प होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूत्रों की माने तो सूचना पर महज दो से तीन सिपाही ही पहुंचे, जिन्हें देख खनन कर रहे वाहन भागने लगे। महज एक जेसीबी को ही पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रात के अंधेरे में खनन का एक ऐसा ही मामला अछल्दा थाना क्षेत्र से सामने आया। इसमें कस्बा के सेऊपुर मार्ग पर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के गेट सामने विद्यालय की जमीन पर मिट्टी खनन चल रहा था। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीणों को जानकारी हुई तो खनन का विरोध किया गया। झड़प होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूत्रों की माने तो सूचना पर महज दो से तीन सिपाही ही पहुंचे, जिन्हें देख खनन कर रहे वाहन भागने लगे। महज एक जेसीबी को ही पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
पांच से छह चालक ट्रैक्टरों को लेकर मौके से भाग गए। यह नजारा देख ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी पनप उठी। पुलिस से इसका विरोध जताया गया। सूत्रों की माने तो इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी कर दी। मामले की जानकारी पर सीओ अशोक कुमार से लेकर फफूंद थाना का फोर्स पहुंचा। अन्य थाना कोतवाली से भी फोर्स पहुंचा। सूचना पर खनन अधिकारी देशराज सिंह भी पहुंचे। इसके बाद जेसीबी को सीज किया गया। वहीं पूरे प्रकरण में थानाध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय की लापरवाही को लेकर उन्हें एसपी चारू निगम ने लाइन हाजिर कर दिया।
मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा को सौंपी गई है। सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में लापरवाही पाई गई है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई थी। थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है। एएसपी को जांच सौंपी गई है। खनन करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।