फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Accident Unknown vehicle hit the bike young man died police engaged in investigation

Auraiya Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत…दिल्ली जा रहा था, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 16 Apr 2025 12:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Apr 2025 12:09 PM IST
सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक से दिल्ली जा रहे युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Auraiya Accident Unknown vehicle hit the bike young man died police engaged in investigation
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अनंतरम ओवरब्रिज पर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वो बाइक से दिल्ली जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, औरैया के तुर्कीपुर निवासी अमित कुमार (32) पुत्र नाथूराम घर से दिल्ली जाने के लिए बाइक से निकला था। अजीतमल कोतवाली इलाके के अनंतराम ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। ठोकर लगने से अमित बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की तलाश
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने एम्बुलेंस से सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। यहां पर अमित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी पाकर परिजन बिलखते हुए सीएचसी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed