फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Accident High speed car went out of control and fell into a pit four died and three injured

Auraiya Accident: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, चार की मौत और तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 22 Nov 2024 09:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Nov 2024 09:56 AM IST
सार

Auraiya News: सहायल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Auraiya Accident High speed car went out of control and fell into a pit four died and three injured
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

औरैया जिले में सहायक क्षेत्र स्थित गंगा बाबा मोड़ के समीप अनियंत्रित कार शीशम के पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, परिवार के अन्य चार सदस्य गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां एक और सदस्य की मौत हो गई।
घटना शुक्रवार की सुबह सात बजे की है। रसूलाबाद के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी कृष्ण बिहारी (60) परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने ग्वालियर जा रहे थे। सहायक क्षेत्र के गंगा बाबा के समीप अनियंत्रित कार शीशम के पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन

कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। साथ ही, घायलों को बाहर निकलने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में सवार कृष्ण बिहारी (60), नीरज चतुर्वेदी (40) पुत्र कृष्ण बिहारी, ऋषभ (12) पुत्र नीरज को मृत अवस्था में बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर किया गया
कार में सवार  मधुदेवी (60) पत्नी कृष्ण बिहारी, अर्चना (40) पत्नी नीरज चतुर्वेदी, ऋषि (8) पुत्र नीरज, योगेश (40) पुत्र रामस्वरूप को घायल अवस्था में बाहर निकाला। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां मधू की भी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। सभी घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी एमपी सिंह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed