{"_id":"69342d918018117a09018889","slug":"auraiya-accident-car-rams-into-truck-young-man-dies-tragically-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Accident: 140 किमी की रफ्तार से ट्रक में घुसी होटल संचालक की कार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Accident: 140 किमी की रफ्तार से ट्रक में घुसी होटल संचालक की कार, मौत
Sat, 06 Dec 2025 06:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 06 Dec 2025 06:58 PM IST
सार
Auraiya News: बेकाबू कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में होटल संचालक की मौत हो गई। हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेस स्थित गांव इटैली के सामने हुआ।
विज्ञापन
औरैया में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अछल्दा थाना क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर तीन बजे 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से एक कार आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार चला रहे हमीरपुर के होटल संचालक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस को शव निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
हमीरपुर के राठ निवासी आयुष (26) शनिवार सुबह घर से दिल्ली के लिए निकले थे। दोपहर करीब तीन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अछल्दा के गांव इटैली के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। हादसे के समय तेज आवाज आने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जानकारी पर इटैली चौकी प्रभारी हेमंत चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं यूपीडा के अधिकारी केएस सिन्हा भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। हादसा इतना भीषण था कि शव निकालने के लिए पुलिस को कार के आगे का हिस्सा काटना पड़ा।
हादसे के समय कार का एयरबैग खुल गया था। एयरबैग और आयुष के चेहरे के बीच टैबलेट फंसा मिला। पुलिस ने कार चलाते समय चालक द्वारा टैबलेट प्रयोग करने की आशंका जताई है। क्षतिग्रस्त कार व ट्रक को टोल पर खड़ा करा दिया गया। उसके पास मिले आधार कार्ड से होटल संचालक की पहचान हो सकी। पुलिस की सूचना पर परिजन दे रात पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। आयुष का शव देख परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ बिधूना मनोज गंगवार ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि शव को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा था। परिजन को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।