फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Accident: Bike rider killed, wife and daughter critically injured in tractor collision

Auraiya Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी-बेटी गंभीर

Thu, 04 Dec 2025 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Auraiya Accident: Bike rider killed, wife and daughter critically injured in tractor collision
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिबियापुर–औरैया मार्ग पर बृहस्पतिवार को देर रात कंचौसी मोड़ के पास हुए भीषण हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार ककोर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। हादसे की सूचना पर परिजन में कोहराम मच गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


दिबियापुर थाना क्षेत्र के बख्तावरपुर निवासी 50 वर्षीय हकीम सिंह, जो दिबियापुर की एक लैब में कार्यरत थे, अपनी पत्नी मंजू देवी (स्वास्थ्य कर्मी) और 17 वर्षीय बेटी सौम्या के साथ बाइक से ककोर की ओर जा रहे थे। जैसे ही परिवार कंचौसी मोड़ के निकट पहुंचा, सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पास स्थित श्रीराम ढाबा के संचालक शिवम वर्मा को हुई, उन्होंने तुरंत अपनी कार से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने हकीम सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि मंजू देवी और सौम्या की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही पुत्र सुधांशु सिंह सहित अन्य परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक हुए इस हादसे से गांव तथा परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed