फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: A woman's jaw dislocated while eating golgappas, and it took an hour of effort to fix it

Auraiya: गोलगप्पे खाते वक्त उतर गया महिला का जबड़ा, एक घंटे की मशक्कत के बाद ठीक हुआ

Mon, 01 Dec 2025 09:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Dec 2025 09:01 PM IST
सार

Auraiya News: गोलगप्पे खाते वक्त महिला का जबड़ा उतर गया। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला का जबड़ा ठीक हुआ। चिकित्सकों के अनुसार उनका जबड़ा लॉक हो गया था।

विज्ञापन
Auraiya: A woman's jaw dislocated while eating golgappas, and it took an hour of effort to fix it
महिला का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया में जिला अस्पताल के पास चाट के ठेले पर गोपगप्पे खाने के दौरान एक महिला का जबड़ा उतर गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जबड़े को ठीक करने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। बाद में मेडिकल कॉलेज लेकर गए, वहां एक घंटे की मशक्कत के बाद उसका जबड़ा ठीक हुआ। इतनी देर तक उसका मुंह खुला ही रहा।
विज्ञापन


दिबियापुर क्षेत्र के गौरी किशनपुर गांव ही इंकिला देवी (42) जिला अस्पताल में भर्ती अपनी भतीजी को देखने आई थीं। उनके साथ परिवार की अन्य महिलाएं भी थीं। अस्पताल के बाहर उन्होंने एक ठेले पर गोलगप्पे खाने शुरू किए। इंकिला ने खाने के लिए जैसे ही मुंह खोला उनका जबड़ा उतर गया। इस पर वह हड़बड़ा गईं। अन्य महिलाएं उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं जहां डॉ शत्रुघन सिंह ने जबड़े को ठीक करने का प्रयास किया पर सफलता मिल नहीं पाई। इसके बाद वह चिचौली मेडिकल कॉलेज पहुंचीं वहां चिकित्सकों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मुंह को बंद कराया। चिकित्सकों के अनुसार उनका जबड़ा लॉक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed