फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya A boy who had come to his uncles house was run over by a car. body sent for postmortem

Auraiya: मौसा के घर आए बालक को कार ने रौंदा…मौत, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, चालक की तलाश जारी

Fri, 23 May 2025 04:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 May 2025 04:34 PM IST
सार

Auraiya News: सहायल थाना क्षेत्र में मौसा के घर आए बालक को कार ने रौंदा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Auraiya A boy who had come to his uncles house was run over by a car. body sent for postmortem
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर मौजूद बालक के परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के गांव बर्रू में अपने मौसा के घर आए बालक को शुक्रवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाते हुए परिजनों को बुलाया। इस दौरान कार चालक को पकड़ लिया गया। आनन फानन घायल हालत में बालक को दिबियापुर सीएचसी ले जाया गया। उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उपचार से पहले ही बालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा गंगू निवासी विजयपाल का नौ वर्षीय पुत्र अभी पाल कक्षा चार का छात्र था। गर्मी की छुट्टी होने पर वह दो दिन पहले ही सहायल थाना क्षेत्र के गांव बर्रू में अपने मौसा शिवप्रकाश पाल के यहां गया हुआ था। शुक्रवार सुबह वह मोहल्ले के साथियों के साथ खेलने जा रहा था। इसी बीच बेला-दिबियापुर मार्ग पर सड़क किनारे निकलने के दौरान बेला की ओर से आई कार ने अभी पाल को रौंद दिया।

विज्ञापन

कार छोड़कर चालक मौके से फरार
साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाते हुए परिजनों को बुलाया। ग्रामीणों ने इस दौरान चालक समेत कार को कब्जे में ले लिया। इसके बाद अभी पाल को उसी कार से लेकर दिबियापुर सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल बालक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने अभी पाल को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच कार छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed