{"_id":"5d83d2078ebc3e93c95f16d9","slug":"audio-of-soldier-asking-for-money-from-egg-porter-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: अंडे की ठेली लगाने वाले से रुपये मांगते सिपाही का ऑडियो वायरल, अब गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: अंडे की ठेली लगाने वाले से रुपये मांगते सिपाही का ऑडियो वायरल, अब गिरी गाज
Fri, 20 Sep 2019 12:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज क गुरसहायगंज में अंडे की ठेली लगाने वाले गरीब को मोबाइल पर धमका कर एक हजार रुपये मांगने वाले सिपाही का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो वायरल होने के बाद सिपाही ने पीड़ित के घर जाकर जेल भेजने की धमकी भी दी।
मामले की जानकारी के बाद एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। गुरसहायगंज कोतवाली की सराय प्रयाग चौकी में तैनात सिपाही आदित्य पटेल का अंडे की ठेली और मीट लगाने वाले दुकानदार से एक हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हो गया।।
दरअसल, सराय दौलत निवासी जीतू कस्बे में अंडे की ठेली और मीट की दुकान लगाता है। मंगलवार को सिपाही ने उससे एक हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर उसने फोन कर जीतू को जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित जीतू ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर सिपाही की शिकायत करते हुए ऑडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल होने के बाद सिपाही आदित्य पटेल ने घर जाकर जीतू को धमकाया भी था। गुरुवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सिपाही को निलंबित कर दिया। पूरे मामले की सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति को जांच सौंपी है। सिपाही आदित्य पटेल की नौकरी को एक वर्ष भी नहीं हुआ है।