फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Audio of electricity department officials goes viral

चित्रकूट: बिजली विभाग के अधिकारियों के ऑडियो वायरल

Wed, 02 Dec 2020 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Dec 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Audio of electricity department officials goes viral
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले में बिजली विभाग के दो अधिकारियों का बुधवार को ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में छापेमारी को लेकर कार्रवाई करने और न करने पर अधिकारियों की गालीगलौज हो रही है। हालांकि अधिकारियों ने ऑडियो की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


वायरल ऑडियो में एक पक्ष कह रहा है कि इस पर कार्रवाई न करें तो दूसरे पक्ष कहा जा रहा है कि कार्रवाई तो जरूर होगी। इसमें दोनों अधिकारी खुद को 2007 बैच का जेई बताकर कह रहे हैं कि उनका प्रमोशन हो चुका है।
विज्ञापन


दोनों में एक खुद को विजिलेंस का व दूसरा बिजली विभाग का अधिकारी बता रहा है। ऑडियो में विजिलेंस लखनऊ, कानपुर या उन्नाव की टीम होने की बात हुई है। इसके बाद जिस स्थान पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई तो वहां के लोड के बारे में पूछा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो में गोली मारने व देख लेने की भी धमकी दी जा रही है। बातचीत करने वाले एमडी का नाम लेकर चर्चा करते हैं, फिर कहते हैं कि सिर्फ पैसे की बात करो। इस बारे में एसई पीके मित्तल व राजापुर एसडीओ केके वर्मा का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई ऑडियो नहीं आया है। इसलिए इसकी किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed