फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attempts to enter Defense Minister Rajnath Singh's car in order to take photos

कोरोना भूले भाजपाई: फोटो खिंचाने के चक्कर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की कार में भी घुसने का प्रयास

Tue, 06 Jul 2021 09:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 06 Jul 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
Attempts to enter Defense Minister Rajnath Singh's car in order to take photos
राजनाथ सिंह के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मशक्कत करते भाजपाई - फोटो : amar ujala
कानपु के श्यामनगर स्थित हरिहर धाम पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए भाजपाई कोरोना भूल गए। फोटो खिंचाने के चक्कर मेें सोशल डिस्टेंसिंग तक की धज्जियां उड़ा दीं। जमकर धक्कामुक्की भी हुई। कार्यकर्ता सुरक्षा को धता बताकर रक्षामंत्री की कार मेें घुसने लगे। पुलिस को बाहर करना पड़ा।
विज्ञापन


उनके गुरु संतोष कुमार द्विवेदी के घर में भी प्रवेश के लिए भाजपाई हुज्जत करते रहे। हरिहर धाम के बाहर लोगों के बैठने के लिए टेंट, कुर्सियों का इंतजाम था, लेकिन भाजपाई रक्षामंत्री के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे। हालांकि प्रोटोकाल के किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। बीजेपी के उत्तरी जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, दक्षिणी जिलाध्यक्ष बीना आर्या पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता भी अंदर नहीं जा सकीं।
विज्ञापन


मीडिया से रूबरू होने के बाद राजनाथ ने भाजपाई नेताओं से मुलाकात कर परिचय लिया। इस दौरान शेरे हिंद राजनाथ जिंदाबाद के नारे लगे। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, एमएलसी अरुण पाठक, सलिल विश्नोई, मंत्री नीलिमा कटियार, पूनम द्विवेदी, शैलेंद्र त्रिपाठी, राकेश तिवारी, अंबरीष जायसवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

श्यामनगर चौकी को बनाया सेफ हाउस
श्यामनगर चौकी इंचार्ज उमाशंकर गौतम ने बताया कि चौकी में सेफ हाउस बनाया गया था। इसके अलावा पुलिस ने श्यामनगर वार्ड के पार्षद राजीव सेतिया और गांधीग्राम वार्ड के पार्षद पति मनोज यादव को नजरबंद किया। हालांकि पुलिस ने सिर्फ निगरानी बनाएं रखने की बात कही।

चमचमा दी बदहाल श्यामनगर-सुजातगंज सड़क
रक्षामंत्री के आने से श्यामनगर-सुजातगंज सड़क की बदहाली दूर हो गई। श्यामनगर चौराहे से हरिहर धाम चौराहे तक डामर डालकर सड़क बनवाई गई। इसी तरह पीएसी रोड में जलनिगम के वॉल्व चेंबर में रखे पत्थर रंगरोगन कर छिपा दिए गए। जाजमऊ से श्यामनगर तक सड़क पर पैचवर्क भी हुआ। 

जाजमऊ से श्यामनगर तक बैरिकेडिंग
शहर आए रक्षामंत्री की सुरक्षा के लिए जाजमऊ, रामादेवी, जीटी रोड से कनेक्टिविटी वाली सड़क, पीएसी रोड, श्यामनगर में बैरिकेडिंग कर दी गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस भी तैनात रही। बैरिकेडिंग की वजह से लोग गलियों से आते जाते रहे। रामादेवी चौराहे पर भी ट्रैफिक रोका गया था। फ्लीट निकलने के बाद चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed