फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attempted theft at an ATM by spraying black paint on the cameras and disabling the alarm.

Kanpur News: एटीएम में लगे कैमरों में काला स्प्रे डाल और अलार्म तोड़ चोरी का प्रयास

Sun, 21 Jun 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft at an ATM by spraying black paint on the cameras and disabling the alarm.
कानपुर। जाजमऊ में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में चोरों ने एटीएम को निशाना बनाने का प्रयास किया। शातिरों ने एटीएम के अंदर और बाहर लगे कैमरों में काला स्प्रे डाल दिया। फिर अलार्म सिस्टम को तोड़कर एटीएम से नकदी चुराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक अमित के अनुसार 19 जून की देर रात चोरों ने शाखा के बाहर लगे एटीएम में प्रवेश किया। फिर एटीएम के अंदर और बाहर लगे कैमरों में शातिर ने काला स्प्रे डाल दिया। इससे कैमरों से कुछ दिख नहीं रहा था। चोरों ने एटीएम में लगे अलार्म सिस्टम को तोड़कर एटीएम से नकदी चुराने का प्रयास किया। लेकिन असफल होने पर वह चले गये। कैमरे चेक किये तो स्प्रे डालने से पहले एक नकाबपोश युवक सिर पर टोपी पहने अंदर आया और फिर उसने स्प्रे डाल दिया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed