फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Attempted murder accused released from police station, beaten even after falling unconscious

Kanpur News: हत्या के प्रयास के आरोपियों को थाने से छोड़ा, बेहोश होने के बाद भी पीटते रहे

Sun, 08 Feb 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Attempted murder accused released from police station, beaten even after falling unconscious
कानपुर। स्वरूपनगर स्थित द लाइन लायज रूफटॉप रेस्टोरेंट में बंधक बनाकर युवकों को मरणासन्न करने के मामले में पुलिस ने खेल कर दिया। हैलट में भर्ती घायलों का आरोप है कि आरोपी उन लोगों के बेहोश होने के बाद भी पीटते रहे। हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में दर्ज रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने संचालक व मैनेजर का शांतिभंग में चालान कर दोनों को थाने से छोड़ दिया जबकि, उन लोगों में किसी को 14 टांकें तो किसी की आंख में और कान के पर्दे में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

लोहारनभट्ठा निवासी आकाश पासवान बुधवार रात दोस्त शिवम कटियार का जन्मदिन मनाने दोस्त बृजमोहन कुशवाहा, कृष्णम द्विवेदी और विक्रांत यादव के साथ रेस्टोरेंट गए थे। खाना बासी लगा तो उन्होंने मैनेजर दीपांकर से शिकायत की। आरोप है कि इस पर वह भड़क गया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर संचालक पीटर और अपने 8-10 कर्मचारियों के साथ मिलकर बंधक बनाकर पीटते हुए हत्या का प्रयास किया। घटना में बृजमोहन कुशवाहा, विक्रांत यादव और कृष्णम द्विवेदी का सिर फट गया व लहूलुहान हो गए। कृष्णम के अनुसार उसके 14 टांके, हाथ टूट गया। आकाश का आरोप है कि पुलिस ने इसी कारण पहले दिन एससीएसटी एक्ट की धारा नहीं लगाई। थाने से ही हत्या के प्रयास के आरोपी संचालक व मैनेजर को छोड़ दिया गया। पीड़ितों के अनुसार सोमवार को वह लोग पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

......
मारपीट का मामला था, हत्या के प्रयास की धारा नहीं लगी
स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के अनुसार कि रेस्टोरेंट में मारपीट का मामला था। हत्या के प्रयास की धारा नहीं लगी है। इस कारण रेस्टोरेंट के संचालक पीटर और मैनेजर दीपांकर पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई जबकि स्वरूपनगर थाने में बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 127(2), 109, 352 लगी है। धारा 109 हत्या के प्रयास की धारा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed