फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempt to rape a woman in Fatehpur, Tantrik gave the bluff of treatment, report filed

Fatehpur: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, तांत्रिक ने दिया इलाज का झांसा, बोला- बेटे की हो सकती है मौत

Wed, 01 Mar 2023 10:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 01 Mar 2023 10:25 PM IST
सार

खागा कोतवाली क्षेत्र में इलाज का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश में तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने विरोध पर महिला को बेटे की मौत होने की बात कहकर डराया था।

विज्ञापन
Attempt to rape a woman in Fatehpur, Tantrik gave the bluff of treatment, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में शादीशुदा महिला से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तांत्रिक ने घटना का विरोध पर उसके बेटे की मौत का डर दिखाकर धमकाया। शोर मचाने पर परिजनों को भनक लगी।

विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। खागा कोतवाली के एक गांव की रहने वाली एक महिला को पथरी की शिकायत थी। उसने कानपुर गोपाल नगर के तांत्रिक सोनू से इलाज कराया था। उसकी छोटी बहन के बीमार होने पर महिला ने तांत्रिक को अपने मायके बुलाया।
विज्ञापन

तांत्रिक 27 फरवरी को महिला के मायके पहुंचा। छोटी बहन कुछ दिन पहले मां बनी थी। उसे देखकर तांत्रिक ने भूत प्रेत की बाधा होना बताकर रात को इलाज की बात कही। परिवार इलाज के लिए तैयार हो गया। तांत्रिक ने 27 फरवरी की रात करीब 12 बजे विवाहिता को लेकर एक कमरे में बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के शोर मचाने पर खुला मामला
आरोप है कि दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। युवती ने मना किया। तभी उसने युवती का डराया कि बाधा पैदा करने पर उसके बेटे की तत्काल मौत हो जाएगी। इसके बाद भी युवती ने शोर मचाया। तभी परिवार के लोग आ गए। पुलिस से मामले की शिकायत की।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से शिकायत मिली है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही, परिजनों से भी जानकारी की गई है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed